Madhepura News : 24 बीतने के बाद भी रविशंकर का शव नहीं हो सका है बरामद, खोजबीन जारी

मधेपुरा जिले के सदर प्रखंड से एक बेहद दुखद और हृदयविदारक खबर सामने आई है.

मधेपुरा के शंकरपुर से निरंजन कुमार की रिपोर्ट Madhepura News : मधेपुरा जिले के सदर प्रखंड से एक बेहद दुखद और हृदयविदारक खबर सामने आई है. महेशुआ पंचायत के चौसार वार्ड नंबर 01 निवासी होनहार और प्रतिभावान छात्र रविशंकर कुमार, पिता भीमशंकर मेहता (एंबुलेंस चालक) के इकलौते पुत्र, मंगलवार सुबह गंगा स्नान के दौरान हादसे का शिकार हो गए. जानकारी के अनुसार, रविशंकर कुमार अपनी मां और कुछ दोस्तों के साथ महादेव घाट गंगा स्नान करने पहुंचे थे. स्नान के बाद जब वह दोबारा गंगा जल भरने के लिए नदी में उतरे, तभी अचानक उनका पैर फिसल गया और तेज धारा में बह गए. देखते ही देखते मां गंगा की गोद में समा जाने से मौके पर अफरा तफरी मच गयी. घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन की टीम और गोताखोरों को मौके पर लगाया गया. लगातार खोजबीन जारी है, घटना के 24 घंटे बीत जाने के बाद भी रविशंकर कुमार का कोई सुराग नहीं मिल पाया है. परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है. जिस घर में इकलौते बेटे के उज्ज्वल भविष्य के सपने देखे जा रहे थे, वहां इस हादसे ने मातम पसार दिया है. पूरे इलाके में शोक की लहर है और लोग रविशंकर की सकुशल बरामदगी की दुआ कर रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Md. tazim

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से स्नातक कर 2018 से अलग-अलग हिंदी न्यूज चैनलों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं. न्यूज नेशन में बतौर एसोसिएट प्रोड्यूसर दो साल का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर, बिहार में समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. आसपास घटने वाली चीजों पर बारीकी से नजर बनाए रखना और उसका विश्लेषण कर सरल और समझने योग्य तरीके से खबरों को पेश करने में विशेषज्ञता.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >