उदाकिशुनगंज में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की हुई बैठक

उदाकिशुनगंज में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की हुई बैठक

उदाकिशुनगंज. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में संगठन व सेवा के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में व्यापक गृह संपर्क अभियान जारी है. प्रत्येक परिवार में संपर्क कर पत्रक वितरण के लिए उदाकिशुनगंज व्यापार मंडल परिसर में संगठन कार्यों में लगे कार्यकर्ताओं की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता सह जिला कार्यवाह रिंकू सिंह ने की. बैठक में संघ के 100 वर्षों से अब तक किये गये सामाजिक व सेवा कार्यों के बारे में बताया गया. गृह संपर्क के दौरान संघ के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ 2025 लिखित पत्रक व पुस्तक वितरण कर रहे हैं. व्यक्ति निर्माण की पद्धति राष्ट्र व समाज की सेवा जैसे कार्यों से लेकर सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण व संवर्धन, कुटुंब प्रबोधन, स्वाधारित जीवन शैली, स्वदेशी का भाव, नागरिक कर्तव्य आदि विषयों पर चर्चा की गयी. इस विषय को जन-जन तक गृह संपर्क के माध्यम से पहुंचने का संकल्प लिया. बैठक में सह जिला कार्यवाह रिंकू सिंह, पैक्स अध्यक्ष सह व्यापार मंडल अध्यक्ष मंटू यादव, अरविंद सिंह, बजरंग दल के रंजीत झा, विष्णु, सतनारायण पोद्दार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >