राजस्थान ने यूपी को हराकर किया सेमीफाइनल में प्रवेश

राजस्थान ने यूपी को हराकर किया सेमीफाइनल में प्रवेश

पुरैनी. मुख्यालय स्थित डॉ भीमराव आंबेडकर खेल मैदान में यूनाइटेड क्रिकेट क्लब के सौजन्य से आयोजित मुन्ना ठाकुर मेमोरियल टी-20 ड्यूज अंतर्राज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट में चौथा लीग मुकाबला रोमांचक रहा. मैच में राजस्थान की टीम ने यूपी को आठ विकेट से पराजित कर सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली. टॉस जीतकर यूपी टीम के कप्तान हैप्पी ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया. बल्लेबाजी करने उतरी यूपी की टीम 16.3 ओवर में 87 रन पर ही ढेर हो गयी. लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान की टीम ने 7. 3 ओवर में दो विकेट खोकर जीत दर्ज कर ली. मैच में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए राजस्थान के बल्लेबाज सुभाष चंद्रा को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया. मैन ऑफ द मैच का वितरण कमला राणा साइंस कॉलेज प्रशांत नगर सपरदह के डायरेक्टर प्रशांत कुमार यादव ने किया. मैच में राघव कुमार एवं अमरनाथ ने निर्णायक की भूमिका निभायी. स्कोरर के रूप में राकेश कुमार एवं प्रिंस राज सक्रिय रहे, जबकि उद्घोषक के रूप में राजू स्टार और तबरेज ने दर्शकों का उत्साहवर्धन किया. मैच के सफल आयोजन में आयोजन समिति के अध्यक्ष संजय सहनी, सचिव विलास शर्मा , उपाध्यक्ष वसीम अख्तर, संयोजक उमेश सहनी, संरक्षक आलोक राज, व्यवस्थापक गौरव रॉय, कोषाध्यक्ष नारायण चौधरी और अफरोज आलम, अभिषेक आदिल शमीम उफ बबलू, बालाजी आदि शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >