जनसुनवाई प्रशासन व आमलोगों के बीच संवाद स्थापित करने का है प्रभावी माध्यम- अपर समाहर्ता

जनसुनवाई प्रशासन व आमलोगों के बीच संवाद स्थापित करने का है प्रभावी माध्यम- अपर समाहर्ता

सबका सम्मान, जीवन आसान” के तहत जनसुनवाई, 27 मामलों की हुई सुनवाई अपर समाहर्ता ने सुनी लोगों की समस्याएं मधेपुरा़ जिला पदाधिकारी अभिषेक रंजन के निर्देश पर शुक्रवार को समाहरणालय स्थित अपर समाहर्ता (राजस्व) अरुण कुमार सिंह के कार्यालय कक्ष में सबका सम्मान, जीवन आसान कार्यक्रम के तहत जनसुनवाई का आयोजन किया गया. जनसुनवाई में जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे लोगों ने समस्याओं, शिकायतों व सुझावों से संबंधित 27 आवेदन दिया़ अपर समाहर्ता ने सभी आवेदकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को कार्रवाई कर समयबद्ध तरीके से मामलों के निष्पादन का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि जनसुनवाई प्रशासन और आमलोगों के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का प्रभावी माध्यम है, जिससे नागरिकों की समस्याओं का पारदर्शी एवं निष्पक्ष समाधान सुनिश्चित किया जा सकता है. उन्होंने कहा कि प्राप्त सभी आवेदनों का निष्पादन निर्धारित समय सीमा के अंदर किया जाएगा तथा अनावश्यक विलंब को बर्दाश्त नहीं की जायेगी. जिला प्रशासन आमलोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान, पारदर्शिता और जवाबदेही को प्राथमिकता देते हुए लगातार कार्य कर रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >