कैदियों को न्याय तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता - न्यायाधीश

कैदियों को न्याय तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता - न्यायाधीश

मधेपुरा. जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व न्यायाधीश पूजा कुमारी शाह ने गुरुवार को जेल का निरीक्षण किया. इस दौरान जेल अधीक्षक संजय कुमार सहित अन्य अधिकारियों ने उनका स्वागत किया. जेल प्रशासन की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी. निरीक्षण के दौरान न्यायाधीश ने कैदियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना व उन्हें विधिक सहायता के लिए आवश्यक निर्देश दिये. डीएलएसए द्वारा नियुक्त पीएलवी भी उपस्थित रहे और सभी मुद्दों पर सहयोग प्रदान किया. निरीक्षण के दौरान जेल में कैदियों की विधिक सहायता की स्थिति, महिला बंदियों की समस्याएं व उनकी सुरक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता, साफ-सफाई व भोजन व्यवस्था, बंदियों के सुधार के लिए चल रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम पर ध्यान दिया. उन्होंने कैदियों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं. उन्हें विधिक सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया. न्यायाधीश पूजा कुमारी शाह ने कहा कि कैदियों को न्याय तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है. जेल सुधार व विधिक सहायता दोनों ही एक सशक्त समाज की नींव है. जेल अधीक्षक संजय कुमार ने कहा कि हमारा प्रयास है कि जेल केवल दंडस्थल नहीं बल्कि सुधार और पुनर्वास का केंद्र बने. हम बंदियों को बेहतर माहौल और अवसर देने के लिए प्रतिबद्ध है. यह निरीक्षण न्याय व्यवस्था में पारदर्शिता और मानवाधिकारों की रक्षा की दिशा में एक सराहनीय कदम है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >