महिलाओं के गरिमा की रक्षा करना समाज की प्राथमिक जिम्मेदारी : प्राचार्य

महिलाओं के गरिमा की रक्षा करना समाज की प्राथमिक जिम्मेदारी : प्राचार्य

मधेपुरा. ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय मधेपुरा में गुरुवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न विषय पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में महाविद्यालय प्राचार्य प्रो कैलाश प्रसाद यादव, दर्शनशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ सुधांशु शेखर, डॉ उपेंद्र कुमार, बीएड विभाग के शिक्षक तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे. प्राचार्य ने कहा कि महिलाओं के गरिमा एवं सम्मान की रक्षा करना समाज की प्राथमिक जिम्मेदारी है. महाविद्यालय स्तर पर छात्राओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना आवश्यक है, ताकि वह हर प्रकार के शोषण का डटकर सामना कर सके. ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से छात्र-छात्राओं में कानूनी जागरूकता का विकास होता है. पैनल अधिवक्ता विजय कुमार ने छात्र-छात्राओं को यौन उत्पीड़न से संबंधित कानूनों की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि कार्यस्थल पर महिलाओं के साथ किसी भी प्रकार का अशोभनीय व्यवहार, आपत्तिजनक टिप्पणी या शारीरिक छेड़छाड़, कानूनन अपराध है. महिलाओं को इसके खिलाफ आवाज उठाना चाहिये और कानूनी सहायता लेना चाहिये. विधिक सेवा प्राधिकार निःशुल्क सहायता उपलब्ध कराता है. कार्यक्रम के अंत में छात्र-छात्राओं के सवालों के जवाब भी दिये गये और उन्हें यौन उत्पीड़न के मामलों में उपलब्ध विधिक उपायों की जानकारी दी गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >