विद्यालय में बच्चों के बीच प्रगति पत्रक का किया वितरण

अभिभावकों से बच्चों को ससमय स्कूल भेजने एवं 75 प्रतिशत उपस्थिति पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गयी.

कुमारखंड प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय बरहकुरवा में शिक्षक अभिभावक संगोष्ठी सह वर्ग एक से आठ के छात्र-छात्राओं के बीच प्रगति प्रमाण पत्र वितरण किया गया. संगोष्ठी सह प्रगति पत्र वितरण के दौरान छात्र-छात्राओं सहित अभिभावक भी मौजूद थे. इस दौरान प्रधानाध्यापक संजय कुमार ने बताया कि वार्षिक परीक्षा व मूल्यांकन कार्य संपन्न होने के बाद विभागीय निर्देशानुसार वर्ग एक से आठ के 338 से अधिक छात्र-छात्राओं के बीच प्रगति प्रमाण पत्र वितरण किया. उन्होंने बताया कि प्रगति प्रमाण पत्र वितरण के मौके पर आयोजित संगोष्ठी में अभिभावकों से बच्चों को ससमय स्कूल भेजने एवं 75 प्रतिशत उपस्थिति पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गयी. उन्होंने बताया कि स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों का 75 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज करने के बाद ही स्कूल से जुड़ी सुविधा मिलेगी. जैसे छात्रवृत्ति की राशि, पोशाक राशि इत्यादि के लिए बच्चों को एक सौ में 75 दिन स्कूल आना अनिवार्य है. इसके लिए अभिभावकों से सहयोग मांगा गया. मौके पर अभिभावकों को अपने बच्चों के स्वास्थ्य पर ध्यान रखने, साफ-सफाई एवं घर पर होम वर्क बनवाने, बच्चों को मोबाइल फोन से दूर रखने और शिक्षकों के साथ मिलकर गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा व्यवस्था का माहौल बनाने में सहयोग करने की अपील की गयी. अभिभावकों से स्कूल से वंचित बच्चों का नामांकन करवाने को कहा गया. मौके पर शिक्षक अरविंद कुमार, शंकर कुमार, राजीव कुमार, परमिला कुमारी, आनंद किशोर, बालेश्वर सरदार, मंजेश कुमार, रंजना कुमारी, रामविलास मुखिया, अरुण कुमार, लालू कुमार, अभिभावक छोटे लाल मोदी, मो अलाउद्दीन, अनमोल यादव, अशर्फी मोदी, विशिस अध्यक्ष बिष्णुदेव मल्लाह, मीना देवी, सरिता देवी, सुलेखा देवी सहित अन्य कई अभिभावक व छात्र छात्राएं मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >