मधेपुरा. बीएनएमयू अंतर्गत सभी अंगीभूत, संबद्ध व निजी महाविद्यालयों में जागो ग्राहक जागो अभियान के तहत कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा. इस संबंध में क्षेत्रीय निदेशक विनय कुमार के निदेशानुसार कार्यक्रम समन्वयक डॉ सुधांशु शेखर ने सभी महाविद्यालयों के प्रधानाचार्यों को पत्र प्रेषित किया है. उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक अपने परिवार के सदस्यों के साथ-साथ समाज के लोगों को उपभोक्ता से संबंधित उनके अधिकारों व जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करने में महत्वपूर्ण माध्यम के रूप में कार्य कर सकते हैं. हम उपभोक्ताओं को उपभोक्ता संरक्षण कानून, सुरक्षित खरीदारी तथा इससे संबंधित शिकायतों को दर्ज करने का तरीका बताकर उन्हें अपने उपभोक्ता अधिकारों और जिम्मेदारियों के बारे में जागरूक कर सकते हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
