जय श्री राम के जयघोष के साथ निकाली गयी कलश शोभायात्रा

जय श्री राम के जयघोष के साथ निकाली गयी कलश शोभायात्रा

351 कन्याएं ने कलश यात्रा में हुई शामिल

नयानगर.

उदाकिशुनगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बुधामा पंचायत के शिव मंदिर के निकट गुरुवार को कलशयात्रा के साथ चार दिवसीय रामधुनी महायज्ञ शुरू हो गया. कलश यात्रा में 351 कन्याओं ने भाग लिया. कलश शोभायात्रा बुधामा यज्ञ स्थल से बुधामा मुसहरी होते हुये खाड़ा बाजार होते हुये बुधामा काली मंदिर पहुंचा, जहां कलश में जल भरकर वहां से यज्ञ स्थल पहुंचा. कलश शोभायात्रा में जय श्री राम का नारा लग रहे थे. जय श्री राम के जयकारे से इलाका गुंजायमान हो गया.

कलश शोभायात्रा को लेकर बुधामा कैंप के पुलिस चुस्त दुरुस्त थी. वहीं मेला के इर्द-गिर्द, खिलोना, झूला, मिठाई व सौंदर्य प्रसाधन समेत अन्य दुकानें लगी है. मौके पर कमेटी के अध्यक्ष आदित्य नाथ झा, सचिव संजय साह, कोषाध्यक्ष संजय साह, दिनेश मंडल, नीरज झा, मुकेश सिंह, रितेश सिंह, सुबोध चौधरी, संजय राम, विरेन्द्र मिश्रा आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >