कृष्ण जन्माष्टमी व मेला की तैयारी पूरी

कृष्ण जन्माष्टमी व मेला की तैयारी पूरी

नयानगर. उदाकिशुनगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत शहजादपुर स्थित कृष्ण बंगला प्रांगण में शनिवार को भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जायेगा. भगवान श्रीकृष्ण का जन्म भादो कृष्ण पक्ष के अष्टमी को आधी रात हुआ था. भगवान श्रीकृष्ण का जन्म होते ही शंखनाद ओर जयकारों से इलाका गूंज उठता है. शाहजादपुर की धरती भक्तिमय माहौल में तब्दील हो जाती है. भगवान कृष्ण की प्रतिमा के साथ बलदेव की भी प्रतिमा बनायी जाती है. कृष्ण जन्माष्टमी पर एक दिवसीय मेले का आयोजन किया गया है, जिसकी तैयारी पूरी कर ली गयी है. कृष्ण जन्मोत्सव पर वृंदावन से कलाकार रासलीला का मंचन करेंगे. मेला को लेकर पुलिस प्रशासन की चुस्त-दुरुस्त व्यवस्था की गयी है. भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव से पहले सोमवार को अहले सुबह कृष्ण बंगला प्रांगण में वृंदावन स्थापित किया जायेगा. इधर, बुधामा पंचायत के बैजनाथपुर में भी तीन दिवसीय मेले का आयोजन किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >