प्रार्थना सभा-सह परिचर्चा दो अक्तूबर को

प्रार्थना सभा-सह परिचर्चा दो अक्तूबर को

मधेपुरा. बीएनएमयू के प्रशासनिक परिसर में दो अक्तूबर को महात्मा गांधी की जयंती पर राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तत्वावधान में प्रार्थना सभा-सह ऑफलाइन-ऑनलाइन परिचर्चा का आयोजन किया जायेगा. एनएसएस के कार्यक्रम समन्वयक डॉ सुधांशु शेखर ने बताया कि परिचर्चा में उद्घाटनकर्ता-सह-मुख्य अतिथि के रूप में कुलपति प्रो बीएस झा की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी. कार्यक्रम की अध्यक्षता सामाजिक विज्ञान संकायाध्यक्ष प्रो कैलाश प्रसाद यादव करेंगे. मौके पर मुख्य वक्ता मानविकी संकाय के पूर्व अध्यक्ष प्रो विनय कुमार चौधरी होंगे. स्वागत भाषण कुलसचिव प्रो अशोक कुमार ठाकुर, विषय प्रवेश परिसंपदा प्रभारी शंभू नारायण यादव एवं धन्यवाद ज्ञापन परीक्षा नियंत्रक डॉ शंकर कुमार मिश्र करेंगे. उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के प्रारंभ में प्रशासनिक परिसर अवस्थित गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी और वहां एक प्रार्थना सभा का भी आयोजन किया जाएगा. इसके बाद ऑफलाइन-ऑनलाइन परिचर्चा होगी, जिसका विषय गांधी के सपनों का विकसित भारत रखा गया है. इसमें सभी शिक्षक, कर्मचारी, शोधार्थी, विद्यार्थी एवं आम नागरिक आमंत्रित हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >