भागलपुर के एनआइसी कैंप में दलनायक के रूप में प्रभाकर को किया गया सम्मानित

भागलपुर के एनआइसी कैंप में दलनायक के रूप में प्रभाकर को किया गया सम्मानित

मधेपुरा. भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के चार स्वयंसेवक राष्ट्रीय एकीकरण शिविर में भाग ले रहे हैं और अपनी सभ्यता संस्कृति का आदान-प्रदान कर रहे हैं. भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय मधेपुरा के राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम समन्वयक डॉक्टर सुधांशु शेखर ने बताया कि मधेपुरा विश्वविद्यालय से चार स्वयंसेवकों का चयन भागलपुर के मारवाड़ी कॉलेज में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय एकीकरण में किया गया है. इस दौरान रमेश झा महिला कॉलेज से दो विद्यार्थी शिवानी कुमारी व पुनीता कुमारी हरिहर साहा महाविद्यालय उदाकिशुनगंज से अमृत राज, यूवीके कॉलेज कडामा आलमनगर से आनंद कुमार विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेकर अपनी लोक नृत्य लोक गायक की अपनी संस्कृति और सभ्यता का आदान-प्रदान पूरे देश भर से आए एक दर्जन से अधिक राज्यों के संक्षेप को के साथ कर रहे हैं. दलनायक के रूप में मौजूद बीएनएमभी कॉलेज साहूगढ़ के प्राध्यापक प्रभाकर कुमार को पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश के हाथों उद्घाटन समारोह में सम्मानित भी किया गया. उक्त राष्ट्रीय सेवा योजना के राष्ट्रीय एकीकरण शिविर के दौरान बिहार झारखंड के क्षेत्रीय निदेशक विनय कुमार नेतृत्व कर रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >