पोस्टमास्टर हत्याकांड का शूटर 25 हजार का ईनामी अपराधी संजय कुमार को मुंगेर से पुलिस ने किया गिरफ्तार

अनुसंधान के क्रम में तकनीकी शाखा के सहयोग से एक शूटर विजय कुमार को पूर्व में ही गिरफ्तार किया गया था.

आलमनगर थाना क्षेत्र के आलमनगर से फुलौत जाने वाली सड़क में अठगामा के पास पोस्टमास्टर बजराहा निवासी शिवरतन मंडल का बीते वर्ष चार जुलाई 2024 को अपराधी के द्वारा गोली मारकर हत्या कर दिया था. इस मामले में पुलिस अधीक्षक द्वारा कांड के उद्भेदन एवं अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु एक बिशेष टीम का गठन अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी उदा किशनगंज के नेतृत्व में आलमनगर थाना अध्यक्ष अखिलेश कुमार, पुलिस पदाधिकारी एवं तकनीकी शाखा मधेपुरा को शामिल किया गया था. अनुसंधान के क्रम में तकनीकी शाखा के सहयोग से एक शूटर विजय कुमार को पूर्व में ही गिरफ्तार किया गया था. कांड का मुख्य शुटर संजीव कुमार पिता अरबिंद मंडल पुरुषोत्तमपुर खड़गपुर थाना सामपुर जिला मुंगेर फरार था. उसके विरुद्ध कुर्की की कार्रवाई की गई थी एवं इस बार 25000 का इनाम घोषित किया गया था. इस मामले में एसटीएफ टीम एवं सामपुर थाना पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार किया गया एवं पूछताछ में अभियुक्त ने अपनी संलिप्त स्वीकार कर ली.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >