सीएम ड्यूटी में तैनात पुलिस अवर निरीक्षक की हार्ट अटैक से मौत

सीएम ड्यूटी में तैनात पुलिस अवर निरीक्षक की हार्ट अटैक से मौत

मधेपुरा. उदाकिशुनगंज थाना में तैनात पुलिस अवर निरीक्षक कोलेश्वर सिंह की सीएम ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से मौत हो गयी. वे जहानाबाद के मिश्रिला सौदाबाद के निवासी सरजू सिंह के पुत्र कोलेश्वर सिंह थे. बताया कि कोलेश्वर सिंह सीएम ड्यूटी में वार्मिंग गाड़ी में तैनात थे. मंगलवार की देर रात उनकी हृदय गति रुक गया. इसके बाद उन्हें सदर अस्पताल में ले गया, जहां सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉ मनोज कुमार ने मृत घोषित कर दिया. इसके बाद शव पोस्टमार्टम कर उन्हें पुलिस लाइन ले गया. कोलेश्वर सिंह के एक पुत्र व तीन पुत्री थे, जिसमें दो पुत्री का शादी हो गयी है. पुत्र व एक पुत्री का शादी नहीं हुई है. रिश्तेदार विश्वनाथ वर्मा ने बताया कि परिवार को फोन के माध्यम से सूचना दी गयी. वही मृतक कोलेश्वर सिंह की पत्नी प्रभा कुमारी सिन्हा सदर अस्पताल में पति कोलेश्वर सिंह की मौत की खबर सुनकर बेसुध हो गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >