पुलिस वाहन व ट्रक की टक्कर में पुलिस पदाधिकारी व पुलिस बल जख्मी

पुलिस वाहन व ट्रक की टक्कर में पुलिस पदाधिकारी व पुलिस बल जख्मी

आलमनगर. पुलिस वाहन व ट्रक में गुरुवार की रात्रि टक्कर हो गयी, जिससे पुलिस पदाधिकारी व पुलिस बल जख्मी हो गया. दुर्घटना में जख्मी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आलमनगर लाया गया. इस बाबत थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि गुरुवार की रात्रि लगभग 11:30 बजे पुलिस पदाधिकारी कमलेश कुमार के साथ दो सशस्त्र बल व चालक हवलदार दुर्गेश दुबे रात्रि गश्ती कर रहा था. इसी दौरान ट्रक ने पुलिस वाहन में धक्का मार दिया, जिससे पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त हो गया व पुलिसकर्मी जख्मी हो गया. पुलिस ने उक्त वाहन को खदेड़ कर पकड़ लिया. नशे में धुत्त चालक को गिरफ्तार कर थाना लाया गया. गिरफ्तार ट्रक चालक राजेश कुमार पिता मदन दास बढोना मोहिउद्दीन नगर थाना विद्यापति जिला समस्तीपुर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां चिकित्सकों ने शराब सेवन की पुष्टि हुई. नशे में धुत्त चालाक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया .

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >