दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

शांति व्यवस्था में खलल डालने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

उदाकिशुनगंज पुलिस ने दुर्गा पूजा को लेकर मुख्यालय में फ्लैग मार्च निकाला. इस दौरान लोगों से शांति एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से पर्व मनाएं जाने की अपील की. ज्ञात हो कि थाना परिसर से फ्लैग मार्च की शुरुआत की गयी. जहां थाना चौक, बैंक चौक, गुदरी चौक मुख्य बाजार होते हुए सरयुग चौक के बाद पटेल चौक तक पहुंचे. थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार सिंह के नेतृत्व में निकाली गई फ्लैग मार्च में दर्जनों पुलिस पदाधिकारी और पुलिस बल के जवान शामिल हुये. थानाध्यक्ष ने बताया कि दुर्गा पूजा शांति और सौहार्द पूर्ण तरीके से संपन्न कराएं जाने को लेकर पुलिस प्रशासन कटिबद्ध है. प्रशासन हर हाल में शांतिपूर्ण तरीके से पर्व संपन्न करायेंगे. थानाध्यक्ष ने कहा कि पर्व के दौरान शांति व्यवस्था में खलल डालने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. इस दौरान दारोगा दीनानाथ राय, राजेश कुमार चौधरी, नीरज कुमार, अजीत कुमार, रमेश प्रसाद यादव, संजीत कुमार मरांडी, फुलेश्वर सिंह, प्रवीण कुमार, अमृता अंशु आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >