पुलिस ने चार वारंटियों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने चार वारंटियों को किया गिरफ्तार

ग्वालपाड़ा.

थाना क्षेत्र में बुधवार की रात विभिन्न मामलों में फरार चल रहे चार वारंटियों को गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि गिरफ्तार किये गये आरोपित में मंटुन पासवान निवासी रामगंज वार्ड नंबर नौ, वरुण पासवा रामगंज वार्ड नंबर नौ, संजीव साह निवासी रामगंज वार्ड नंबर नौ, राज किशोर सिंह निवासी बाड़ा वार्ड नंबर सात शामिल हैं. थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार सभी अभियुक्त के विरुद्ध लंबे समय से न्यायालय द्वारा वारंट जारी किया गया था. वारंट जारी रहने के बावजूद अभियुक्त पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था, जिसे मंगलवार की रात छापेमारी कर थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने सहयोगियों की मदद से गिरफ्तार किया. यह जानकारी थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >