लगातार हो रही चोरी की घटना के लोगों में आक्रोश

लगातार हो रही चोरी की घटना के लोगों में आक्रोश

प्रतिनिधि, गम्हरिया

थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटना से लोगों में आक्रोश है. सोमवार की रात को चोरों ने चार घरों में चोरी की घटना को अंजाम दिया. फुलकाहा वार्ड नंबर 6 में बिरजु यादव के घर का खिड़की तोड़कर घर में रखे 25 हजार रुपया नकद व सामान चुरा लिया. वहीं विकास कुमार के घर का पीछे का खिड़की तोड़कर 50 हजार रुपये का सामान व जेवरात चोरी कर लिया. तपेश्वरी यादव के घर का ताला टुटा था, लेकिन घर में परिजन सोये रहने के कारण वहां चोरी नहीं हुआ. वहीं कौरिहार तरावे के वार्ड नंबर सात में पवन ठाकुर के घर में रखे सामान व 25 सौ रुपया चुरा लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >