धरती पर हरियाली रहने से ही जीवन में आयेगी खुशहाली: प्राचार्य

धरती पर हरियाली रहने से ही जीवन में आयेगी खुशहाली: प्राचार्य

मधेपुरा.

बीएनएमयू की अंगीभूत इकाई टीपी कॉलेज के इतिहास विभाग के पीजी फर्स्ट सेमेस्टर सेशन 2025-27 के स्टूडेंट्स के सामूहिक रूप से पौधरोपण किया. पीजी फर्स्ट सेमेस्टर सेशन 2025-27 के स्टूडेंट्स द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्राचार्य प्रो कैलाश प्रसाद यादव ने कहा कि लोग वृक्षों की कटाई कर जंगलों को उजाड़ रहे हैं और तरह-तरह से वायु प्रदूषण को बढ़ावा दे रहे हैं. इसका मानव जीवन पर कुप्रभाव पड़ रहा है. इससे बचने के लिए हमें अधिकाधिक पौधे लगाने होंगे. प्राचार्य ने कहा कि सभी लोगों को पौधा लगाना चाहिये. धरती पर हरियाली रहने से ही जीवन में खुशहाली आयेगी. विभाग की विभागाध्यक्ष सीनियर अस्सिस्टेंट प्रो स्वर्ण मणि ने कहा कि पीजी सेशन 2025-27 के स्टूडेंट्स नियमित रूप से कक्षा में आएं. सभी स्टूडेंट्स एक-एक पौधे को गोद लें और उसकी नियमित रूप से देखभाल करें. मौके पर डॉ संजय कुमार, डॉ प्रीति कुमारी, डॉ वंदना कुमारी, डॉ वीरभद्र आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >