सिंहेश्वर के मंसूरी टोला से कट्टा के साथ एक गिरफ्तार

सिंहेश्वर के मंसूरी टोला से कट्टा के साथ एक गिरफ्तार

प्रतिनिधि, सिंहेश्वर

सिंहेश्वर के मंसूरी टोला से एक युवक को कट्टा के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इस बाबत थानाध्यक्ष वीरेंद्र राम ने बताया कि एसआइ मदन पोद्दार व गृह रक्षक अनिल कुमार यादव व राम सुंदर मंडल के साथ गश्ती कर रहा था. इसी दौरान स्टेट बैंक के पास एक युवक को संदेह के आधार पर पकड़कर नाम व पता पूछा. युवक ने मंसूरी टोला वार्ड सात निवासी मो रजाबुल बताया. तलाशी लेने पर माेबाइल बरामद हुआ. मोबाइल के गैलरी में कट्टा व चाकू के साथ फोटो था. पकड़ाये युवक से पूछताछ की. पूछताछ में बताया कि यह मेरा ही कट्टा का फोटो है. और एक नकली पिस्टल जो घर के पीछे बाथ रूम के पास छिपाकर कपड़ा में लपेटकर मिट्टी के नीचे रखा है. सत्यापन के लिए घर पहुंचने पर तब बाथरूम के बगल में एक कपड़ा में लपेटकर कट्टा बरामद हुआ.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >