10 लीटर महुआ शराब के साथ एक गिरफ्तार

10 लीटर महुआ शराब के साथ एक गिरफ्तार

ग्वालपाड़ा. पुलिस ने थाना क्षेत्र से 10 लीटर महुआ शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया. इसकी जानकारी थानाध्यक्ष विकास कुमार ने दी. थानाध्यक्ष ने बताया कि मंगलवार को एएसआइ पुलिस बल के साथ गश्ती के क्रम में जैसे ही डेफरा नहर पर पहुंचा तो देखा कि एक व्यक्ति बाइक से आ रहा था, जो पुलिस बल को देखकर भागने की कोशिश करने लगा, जिसे पुलिस बल के सहयोग से हिरासत में लिया गया. जांच की गयी तो 10 लीटर महुआ शराब बरामद हुआ. हिरासत में लिये गये व्यक्ति ने नाम पन्नालाल राम निवासी सुरमाहा जिला सहरसा बताया. एएसआइ धीरज कुमार ने बताया कि हिरासत में लिये गये शराब तस्कर पन्नालाल राम को शराब सहित बाइक के साथ अरार थाना लाया गया. गिरफ्तार शराब तस्कर के खिलाफ मामला दर्ज कर जेल भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >