पांच लीटर अवैध शराब के साथ एक एवं दो शराबी गिरफ्तार

एक को सशस्त्र बल के सहयोग से पकड़ लिया गया एवं नाम पता पुछने पर अपना नाम कलानंद सरदार बताया

सिंहेश्वर

थाना क्षेत्र अंतर्गत गिद्दा से पांच लीटर अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति और दो शराबी को गिरफ्तार किया गया. इस बाबत थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि पुअनि महबुब अहमद खां को गुप्त सूचना मिली थी कि गिद्धा वार्ड दो में कृतु सरदार व जीजा सुपौल जिला के प्रतापगंज के सुखानगर वार्ड संख्या चार निवासी कलानंद सरदार जो गिद्धा वार्ड संख्या दो में ही अपना घर बनाकर रहते है एवं देशी चुलाई शराब बनाते वो बेचते है. उक्त सूचना के सत्यापन के लिए जब कृत सरदार के घर के पास पहुंचे तो एक व्यक्ति आंगन से निकल कर भागनेलगा. जिसमें से एक को सशस्त्र बल के सहयोग से पकड़ लिया गया एवं नाम पता पुछने पर अपना नाम कलानंद सरदार बताया. जिसके बाद इनके घर का विधिवत तलाशी लिया तो इनके घर के पीछे टाट फुस के घर के पीछे चार पन्द्रह लीटर वाल प्लास्टिक का गैलन मिला. जिसे खोलकर देखा तो उसमें करीब 60 लीटर जावा पास था. जिसे घटना स्थल पर ही विनष्ट कर दिया गया. तथा टाट फुस के घर के भीतर से एक पांच लीटर वाला मटमैला रंग का एक गैलन मिला. जिसे खोलकर देखने पर उसमें से पांच लीटर देशी शराब बरामद हुआ. वहीं दूसरी तरह ग़स्ती के दौरान लालपुर के लक्ष्मीनिया से एक शराबी सरोपट्टी लक्ष्मीनिया वार्ड 14 निवासी रणधीर कुमार को गिरफ्तार किया गया. वहीं दूसरा शराबी बुढ़ावे से बुढ़ावे निवासी नवनीत मुखिया को गिरफ्तार किया गया. थानाध्यक्ष ने यह भी बताया कि सभी आरोपी को न्यायिक हिरासत में न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >