सड़क दुर्घटना में वृद्ध घायल, इलाज के दौरान हुई मौत

सड़क दुर्घटना में वृद्ध घायल, इलाज के दौरान हुई मौत

प्रतिनिधि ,चौसा

चौसा – चिरौरी मार्ग पर शुक्रवार की देर संध्या सड़क दुर्घटना में एक वृद्ध की मौत हो गयी. मृतक की पहचान चौसा पश्चिमी पंचायत के चौसा बस्ती निवासी के रूप में हुई. घटना के संदर्भ में बताया कि शुक्रवार की संध्या में चौसा पश्चिमी पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर छह चौसा बस्ती निवासी नारायण पासवान पोता प्रिंस कुमार के साथ घर से जनवासा जा रहा था. इसी दौरान अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दादा व पोता घायल हो गया, जिसे लोगों सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौसा ले गया. चिकित्सक बेहतर इलाज के लिए जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज भागलपुर रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान शुक्रवार की रात्रि में नारायण पासवान की मौत हो गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >