बाइक की ठोकर से वृद्ध की मौत, परिजनों में मातम

बाइक की ठोकर से वृद्ध की मौत, परिजनों में मातम

प्रतिनिधि, उदाकिशुनगंज

उदाकिशुनगंज-भटगामा एनएच 58 पर शुक्रवार को दो बाइक में टक्कर हो गयी, जिससे पांच लोग घायल हो गये. वहीं बाइक के धक्के से लक्ष्मीपुर निवासी कुसुम राम (70 वर्ष) की मौत हो गयी़. स्थानीय लोगों ने घायलों को पीएचसी ले गया. चिकित्सक गौतम प्रकाश ने घायलों की स्थिति को गंभीर देखकर हायर सेंटर रेफर कर दिया. दो घायल आलमनगर नगर पंचायत में कार्यपालक सहायक है. घायल कार्यपालक सहायक कुंदन कुमार दास चौसा थाना क्षेत्र के घोसाई व चंदन कुमार भागलपुर का रहने वाला है, जबकि अन्य घायल मनखुश कुमार, आशीष कुमार दोनों उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र के लश्करी गांव व आशीष कुमार पूर्णिया जिले के बीकोठी थाना क्षेत्र के हनुमाननगर गांव का रहने वाला है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >