मोहनपुर में नाइट ब्लड सर्वे की हुई शुरुआत

मोहनपुर में नाइट ब्लड सर्वे की हुई शुरुआत

मधेपुरा. प्री-टैस एनबीएस गतिविधियों के दौरान बिहारीगंज के मोहनपुर गांव में आयोजित नाइट ब्लड सर्वे शुरू हुई. यह कार्यक्रम उपस्वास्थ्य केंद्र में आयोजित किया गया. सर्वे की शुरुआत गांव की मुखिया मुन्नी कुमारी ने नमूना देकर की. मौके पर एमओआइसी डॉ समीर कुमार दास, डीवीबीडीसी मुकेश उपाध्याय, एफएलए पंकज कुमार, सीएचओ पूजा कुमारी व पिरामल टीम के प्रोग्राम लीडर त्रिलोक मिश्रा, पीओ-सीडी प्रफुल्ल कुमार और रामवल्लभ उपस्थित थे. सभी अधिकारियों और टीम सदस्यों ने अपने महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन करते हुए सर्वे को सफल बनाने में अहम भूमिका निभायी. आयोजन की सफलता के लिए आशा ने घर-घर जाकर लोगों से संपर्क किया. उन्हें सर्वे के महत्व के बारे में बताया. फाइलेरिया उन्मूलन के संदेश को समझाया और सर्वे में समय पर पहुंचने के लिए प्रेरित किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >