लापरवाही नहीं की जायेगी बर्दाश्त.- डीएम

लापरवाही नहीं की जायेगी बर्दाश्त.- डीएम

डीएम ने खनन कार्यों की मासिक समीक्षा, अवैध खनन रोकने का दिया निर्देश मधेपुरा. जिला पदाधिकारी अभिषेक रंजन ने सोमवार को खनन विभाग की मासिक समीक्षा की, जिसमें जिले में संचालित खनन कार्यों की प्रगति, राजस्व प्राप्ति की स्थिति, अवैध खनन व अवैध परिवहन पर नियंत्रण सहित विभागीय कार्यों की समीक्षा की. डीएम ने संबंधित पदाधिकारियों को खनन से जुड़े नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने अवैध खनन व खनिजों के अवैध परिवहन पर प्रभावी कार्रवाई करने, नियमित जांच अभियान चलाने तथा निर्धारित राजस्व लक्ष्य की शत-प्रतिशत प्राप्ति के लिए आवश्यक कदम उठाने को कहा. खनन से जुड़े लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन व नियमित अनुश्रवण पर विशेष बल दिया गया. डीएम ने स्पष्ट किया कि इस मामले में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. बैठक में खनन विभाग के संबंधित पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >