निर्वाचन कार्यों में लापरवाही नहीं की जायेगी बर्दाश्त: एसडीएम

निर्वाचन कार्यों में लापरवाही नहीं की जायेगी बर्दाश्त: एसडीएम

उदाकिशुनगंज में बीएलओ के साथ एसडीएम ने की बैठक

उदाकिशुनगंज.

उदाकिशुनगंज अनुमंडल मुख्यालय के राजनंदन कला भवन में शनिवार को मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य को लेकर आलमनगर व बिहारीगंज विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ के साथ एसडीएम पंकज घोष ने बैठक की, जिसमें एसडीएम ने सभी बीएलओ को निर्वाचन आयोग के निर्देश से अवगत कराया. उन्होंने चुनाव आयोग के निर्देशों का पालन करने का निर्देश दिया. कहा कि निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही सहन नहीं की जायेगी. वहीं चुनाव के निर्देश से अवगत कराया. कार्य करने के तरीके बताये गये. उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग ने बिहार राज्य में विशेष गहन पुनरीक्षण कराए जाने के निर्देश जारी किये हैं. इस गहन पुनरीक्षण का उद्देश्य सभी पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची शामिल करना है. ताकि लोग मताधिकार का प्रयोग कर सके. कोई भी अपात्र व्यक्ति मतदाता सूची में शामिल न हो और मतदाता सूची में नाम जोड़ने या हटाने की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी रहे. उल्लेखनीय है कि बिहार में पिछला गहन पुनरीक्षण वर्ष 2003 में किया गया था. वर्तमान में तेजी से हो रहा शहरीकरण, लगातार होने वाला प्रवासन, नए युवाओं का 18 वर्ष की आयु पूरी कर मतदाता बनने की पात्रता प्राप्त करना, मृत्यु की जानकारी का समय पर न मिलना तथा अवैध विदेशी नागरिकों के नाम सूची में दर्ज हो जाना जैसी स्थितियों के कारण यह गहन पुनरीक्षण जरूरी बताया गया है. इस गहन पुनरीक्षण कार्य से त्रुटिरहित और विश्वसनीय मतदाता सूची तैयार की जा सके. इस प्रक्रिया के तहत मतदान केंद्र पदाधिकारी (बीएलओ) घर-घर जाकर सत्यापन करेंगे. पुनरीक्षण के दौरान मतदाता के रूप में पंजीकरण की पात्रता एवं अयोग्यता संबंधी प्रविधानों का पूरी तरह से पालन करें. पुनरीक्षण कार्य की प्रक्रिया सुगमता से संपन्न हो और मतदाताओं को कम से कम असुविधा हो. इसमें राजनैतिक दलो के एजेंट की मदद से विसंगतियां या त्रुटियां का समाधान तैयारी के प्रारंभिक चरण में ही कर लिया जाए. जिससे दावे, आपत्तियों और अपीलों की संख्या में कमी लायी जा सके. यह विशेष रूप से मतदाता और राजनीतिक दल दोनों ही किसी भी निर्वाचन प्रक्रिया के सबसे महत्वपूर्ण भागीदार होते हैं और केवल उनकी पूर्ण भागीदारी से ही इस प्रकार की महत्वपूर्ण और व्यापक प्रक्रिया को सफलता एवं सुचारु रूप से संपन्न किया जा सकता है. बैठक में अवर निर्वाचन पदाधिकारी अजीत कुमार,बीडीओ गुलजारी कुमार पंडित सहित सभी बीएलओ व अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >