पर्यावरण संतुलन बनाये रखने के लिए पौधरोपण व जल संरक्षण जरूरी

पर्यावरण संतुलन बनाये रखने के लिए पौधरोपण व जल संरक्षण जरूरी

मधेपुरा कॉलेज मधेपुरा में किया पौधरोपण मधेपुरा. विश्व पर्यावरण युवा सप्ताह के अवसर पर शनिवार को मधेपुरा कॉलेज मधेपुरा के एनसीसी कैडेट्स ने कॉलेज परिसर में पौधरोपण किया गया़ इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के रसायन विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष व विश्वविद्यालय आइक्यूएसी के निदेशक डॉ नरेश कुमार, प्राचार्य डॉ पूनम कुमारी व एनसीसी पदाधिकारी मेजर डॉ गौतम कुमार आदि उपस्थित थे. कैडेट्स ने मिलकर कॉलेज परिसर में विभिन्न प्रकार के पौधे लगाये व उनके संरक्षण का संकल्प लिया़ मौके पर प्रो नरेश कुमार ने युवाओं को पर्यावरण के प्रति जागरूक करते हुये अधिक से अधिक पेड़ लगाने और प्रकृति को बचाने के लिए प्रेरित किया. प्राचार्य डॉ पूनम कुमारी ने कहा कि मानव जीवन प्रकृति के पांच तत्वों क्षिति, जल, पावक, गगन व समीर पर आधारित है. उन्होंने कहा कि प्रकृति से छेड़छाड़ के गंभीर दुष्परिणाम सामने आ रहे हैं और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिये पौधरोपण व जल संरक्षण आवश्यक है. उन्होंने सभी लोगों से पॉलीथिन का उपयोग न करने तथा अधिक से अधिक पेड़ लगाने की अपील की. महाविद्यालय एनसीसी पदाधिकारी मेजर डॉ गौतम कुमार ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण की शुरुआत व्यक्तिगत स्तर पर होनी चाहिये. उन्होंने प्लास्टिक का उपयोग कम करने, जल संरक्षण को बढ़ावा देने व स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों का सामना सामूहिक प्रयासों से करने की बात कही. उन्होंने युवाओं से पर्यावरण जागरूकता अभियानों में सक्रिय रूप से भाग लेने व समाज में पर्यावरण संरक्षण का संदेश फैलाने का आग्रह किया. इस अवसर पर गौरवकुमार, राजा कुमार, आनंदराज, शिवम कुमार, भवेश गिरी, प्रीति कुमारी, स्वाति कुमारी, अन्नू कुमारी, प्रतिभा कुमारी, मालती कुमारी ने भाग लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJ KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >