नयी दिशायें सोशल केयर फाउंडेशन का मना स्थापना दिवस

उदाकिशुनगंज अनुमंडल के पुरैनी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत नयी दिशायें सोशल केयर फाउंडेशन के प्रथम स्थापना दिवस पर नयी दिशायें कंप्यूटर शिक्षण संस्थान का शुभारंभ किया गया.

नयानगर. उदाकिशुनगंज अनुमंडल के पुरैनी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत नयी दिशायें सोशल केयर फाउंडेशन के प्रथम स्थापना दिवस पर नयी दिशायें कंप्यूटर शिक्षण संस्थान का शुभारंभ किया गया. संस्थान के अध्यक्ष मो शकिल अख्तर की अध्यक्षता एवं विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता चंदन कुमार झा, संजीव कुमार कश्यप, सुमन कुमार सिंह, गुड्डू कुमार ठाकुर, पुष्पम कुमार, बबलू कुमार झा बौवा एवं नयानगर पंचायत के पूर्व मुखिया प्रतिनिधि मो अब्दुल अहद समेत अन्य लोगों ने फीता काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया. मौके पर अतिथियों को बुके एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया. समारोह की अध्यक्षता कर रहे संस्थान के अध्यक्ष मो शकिल अख्तर ने उपस्थित सभी युवाओं को कंप्यूटर के प्रशिक्षण एवं संस्थान में नामांकन की बात बतायी व इसकी जरूरत पर प्रकाश डाला.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >