नयानगर समिति का चुनाव 20 अप्रैल को, अध्यक्ष सहित 12 पदों पर होगा मतदान

अनुसूचित जाति/जनजाति, पिछड़ा वर्ग (अत्यंत पिछड़ा वर्ग सहित) एवं महिलाओं के लिए निर्धारित सीटें सुनिश्चित की गई हैं.

– 23 मार्च से नौ अप्रैल तक नामांकन, 10-11 अप्रैल को जांच, 13 अप्रैल तक नाम वापसी-

– नयानगर समिति चुनाव को लेकर प्रशासन ने कसी कमर-

– अध्यक्ष समेत 11 सदस्यों के लिए होने वाले मतदान को लेकर नामांकन से लेकर मतदान तक की तिथियां जारी

उदाकिशुनगंज

प्रखंड अंतर्गत नयानगर पैक्स समिति के अध्यक्ष एवं प्रबंध समिति के सदस्यों के निर्वाचन को लेकर आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है. निर्वाचन पदाधिकारी गुलजारी कुमार पंडित द्वारा जारी सूचना के अनुसार चुनाव की पूरी प्रक्रिया निर्धारित तिथियों के अनुसार संपन्न कराई जाएगी. जारी सूचना के मुताबिक समिति में कुल 12 पदों पर चुनाव कराया जाएगा. इसमें अध्यक्ष का एक पद तथा प्रबंध समिति के 11 सदस्य शामिल हैं. विभिन्न पदों के लिए आरक्षण का प्रावधान भी लागू किया गया है, जिसमें अनुसूचित जाति/जनजाति, पिछड़ा वर्ग (अत्यंत पिछड़ा वर्ग सहित) एवं महिलाओं के लिए निर्धारित सीटें सुनिश्चित की गई हैं. महिलाओं के लिए कुल पदों का 50 प्रतिशत तक आरक्षण लागू रहेगा. निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार नामांकन पत्र प्राप्त करने एवं जमा करने की तिथि 23 मार्च 2026 से 9 अप्रैल 2026 तक निर्धारित की गई है. इस दौरान अभ्यर्थी प्रखंड कार्यालय स्थित सूचना प्रौद्योगिकी भवन में सुबह 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे. नामांकन पत्रों की जांच (स्क्रूटनी) 10 अप्रैल एवं 11 अप्रैल 2026 को की जाएगी. इसके बाद अभ्यर्थी 13 अप्रैल 2026 को अपराह्न 3 बजे तक अपना नाम वापस ले सकेंगे. निर्वाचन प्रक्रिया के अगले चरण में वैध अभ्यर्थियों के बीच प्रतीक आवंटन किया जाएगा. यदि चुनाव की स्थिति बनती है, तो मतदान 20 अप्रैल 2026 को निर्धारित मतदान केंद्रों पर कराया जाएगा. मतदान का समय सुबह 7 बजे से शाम 4:30 बजे तक निर्धारित किया गया है. मतदान के लिए नयानगर क्षेत्र में तीन मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने के लिए प्रशासन द्वारा आवश्यक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं. निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से चुनावी प्रक्रिया पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >