मुरलीगंज में 927 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बिना नंबर की थार और मोबाइल जब्त

मुरलीगंज पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए 927 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. कार्रवाई में एक बिना नंबर की थार और दो मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं.

Drug Bust: जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मुरलीगंज थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है. संयुक्त छापेमारी के दौरान पुलिस ने 927 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया. पुलिस ने मौके से एक बिना नंबर की थार और दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन भी बरामद किये हैं.

गुप्त सूचना पर गठित हुई विशेष टीम

अपर पुलिस अधीक्षक प्रवेंद्र भारती ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता में बताया कि पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में 23 जुलाई को मुरलीगंज थानाध्यक्ष को सूचना मिली कि बिना नंबर की एक कार से भारी मात्रा में स्मैक की खेप लाई जा रही है. सूचना के सत्यापन के बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में मुरलीगंज थाना, डीआईयू और स्वाट टीम की संयुक्त छापेमारी टीम गठित की गयी.

तलाशी में बरामद हुई 927 ग्राम स्मैक

छापेमारी के दौरान संदिग्ध थार वाहन की तलाशी ली गई, जिसमें 927 ग्राम स्मैक बरामद हुई. पुलिस ने मौके से दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपितों की पहचान मधेपुरा थाना क्षेत्र के जयपतपट्टी वार्ड-15 निवासी राजकिशोर प्रसाद यादव और सहरसा निवासी अर्जुन शर्मा के रूप में हुई है.

थार और मोबाइल भी किए गए जब्त

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 927 ग्राम स्मैक के अलावा बिना निबंधन संख्या की एक थार और दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन भी जब्त किए. दोनों आरोपितों के विरुद्ध मुरलीगंज थाना कांड संख्या 444/26 दर्ज कर एनडीपीएस अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है.

सप्लाई नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस

Drug Bust: एएसपी प्रवेंद्र भारती ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ की जा रही है. उनके आपराधिक इतिहास, स्मैक की आपूर्ति श्रृंखला और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य तस्करों की पहचान की जा रही है. उन्होंने कहा कि मधेपुरा पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जायेगा.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Savita Nandan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >