Prabhat Khabar Impact: मधेपुरा के मुरलीगंज स्थित गोल बाजार की गड़ोदिया गली में टूटे नाले के Prabhat Khabar Impact: टूटे नाले के ढक्कनों से हो रहे थे हादसे, प्रभात खबर की खबर के बाद नगर पंचायत ने तुरंत बदले स्लैब. स्थानीय लोगों को मिली राहत.ढक्कनों से लोगों की जान जोखिम में थी. प्रभात खबर डिजिटल ने इस समस्या को प्रमुखता से उठाया तो नगर पंचायत प्रशासन हरकत में आया. खबर प्रकाशित होने के कुछ ही समय बाद क्षतिग्रस्त स्लैब बदल दिए गए, जिससे स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली. मुरलीगंज के गोल बाजार स्थित गड़ोदिया गली में टूटे नाले के ढक्कनों से लगातार हो रही दुर्घटनाओं को लेकर प्रभात खबर में खबर प्रकाशित होने के बाद नगर पंचायत प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई की. खबर का संज्ञान लेते हुए कार्यपालक पदाधिकारी अजय कुमार ने तत्काल क्षतिग्रस्त स्लैब बदलने का निर्देश दिया.
खबर प्रकाशित होते ही मौके पर पहुंची नगर पंचायत की टीम
निर्देश मिलते ही नगर पंचायत की टीम गड़ोदिया गली पहुंची. वार्ड पार्षद प्रतिनिधि सुजीत कुमार शास्त्री की मौजूदगी में टूटे हुए दो नाले के स्लैब हटाए गए और उनकी जगह नए एवं मजबूत स्लैब लगाए गए. मरम्मत कार्य के दौरान स्थानीय लोग भी मौजूद रहे और उन्होंने त्वरित कार्रवाई के लिए नगर पंचायत तथा प्रभात खबर का आभार जताया.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
Prabhat Khabar Impact: टूटे ढक्कनों से हर दिन हो रहे थे हादसे
स्थानीय लोगों के अनुसार, गड़ोदिया गली में नाले के ढक्कन लंबे समय से टूटे और कमजोर पड़े थे. इसके कारण साइकिल और बाइक सवार आए दिन दुर्घटना का शिकार हो रहे थे. बारिश के दौरान स्थिति और अधिक खतरनाक हो जाती थी, क्योंकि पानी भर जाने से टूटे हुए हिस्से दिखाई नहीं देते थे.
कुछ दिन पहले भवन निर्माण सामग्री से लदा एक ट्रैक्टर भी नाले का स्लैब टूटने के कारण फंस गया था. इसके बाद लोगों ने समस्या के स्थायी समाधान की मांग तेज कर दी थी.
लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता
कार्यपालक पदाधिकारी अजय कुमार ने बताया कि लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए क्षतिग्रस्त स्लैब को तत्काल बदल दिया गया है. उन्होंने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र में यदि कहीं भी ऐसी समस्या सामने आती है तो उस पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई की जाएगी.
स्थानीय लोगों ने जताई संतुष्टि
नाले के नए ढक्कन लगने के बाद स्थानीय व्यापारियों और राहगीरों ने राहत जताई. उनका कहना है कि अब इस मार्ग से गुजरने वाले लोगों को दुर्घटना का खतरा काफी हद तक कम हो जाएगा. लोगों ने उम्मीद जताई कि नगर पंचायत आगे भी नियमित निरीक्षण कर ऐसी समस्याओं का समय रहते समाधान करेगी.
इसे भी पढ़ें: 160 KMPH की रफ्तार से बस 60 मिनट में बिहार के इस शहर से पटना पहुंच जाएंगे आप, क्या है सरकार का प्लान
