सड़क दुर्घटना के शिकार हुए अंशु के परिजनों से मिले संसाद

सड़क दुर्घटना के शिकार हुए अंशु के परिजनों से मिले संसाद

कुमारखंड.

पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव सोमवार को सड़क दुर्घटना के दौरान लक्ष्मीपुर चंडीस्थान पंचायत के मृतक अंशु कुमार के परिजनों से भेंटकर शोक व्यक्त किया. साथ ही निजी कोष से 10,000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की.

मालूम हो कि बीते मंगलवार की रात लक्षमीपुर चंडीस्थान पंचायत के वार्ड संख्या सात निवासी अरुण कुमार मंडल का 17 वर्षीय पुत्र अंशु कुमार दो अन्य साथी राजकुमार व संजय कुमार के साथ मुरलीगंज-चंडीस्थान के रास्ते ट्रेन पकड़ने मुरलीगंज जा रहा था. इसी दौरान ट्रैक्टर के टक्कर से ई रिक्शा पलट गयी थी, जिससेम तीनों युवक जख्मी हो गया. मौके पर अंशु कुमार बुरी तरह जख्मी हो गया था. जख्मी को इलाज के लिए लोगों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुरलीगंज में भर्ती कराया था. जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ प्रफुल्ल कुमार ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >