परामर्श शिविर में एक सौ से अधिक लोगों की हुई जांच

परामर्श शिविर में एक सौ से अधिक लोगों की हुई जांच

मधेपुरा. मधुमेह, रक्तचाप जांच व परामर्श शिविर का आयोजन शनिवार को किया गया. शिविर राजीव सर्राफ के घर व सुभाष चौक के पास लगाया गया, जिसमें एक सौ से अधिक व्यक्तियों की मधुमेह व रक्त चाप की जांच की गयी. इस आयोजन का मुख्य लक्ष्य लोगों को उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाना और आवश्यक परामर्श देना था, ताकि वे समय रहते अपनी बीमारियों का उपचार कर सकें. शिविर के दौरान चिकित्सकों ने मरीजों की जांच के साथ ही उनके उचित खानपान और जीवनशैली में सुधार के सुझाव भी दिये. मौके पर समाज के विभिन्न उल्लेखनीय व्यक्तियों ने भाग लिया, जिनमें एलसीआइएफ चेयरपर्सन मनीष सर्राफ, अध्यक्ष इंद्रनील घोष, लायन विकास सर्राफ, डॉ हिमांशु कुमार, सुमन पोद्दार, संजय कुमार, राजीव सर्राफ, अशोक साह और राजीव रंजन प्रमुख हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >