भूकंप के दौरान राहत व बचाव कार्यों का किया माॅक अभ्यास

भूकंप के दौरान राहत व बचाव कार्यों का किया माॅक अभ्यास

मधेपुरा. शिवनंदन प्रसाद मंडल प्लस टू स्कूल में शनिवार को अपर समाहर्त्ता, आपदा प्रबंधन के नेतृत्व में भूकंप से सुरक्षा विषय पर दो दिवसीय मॉक अभ्यास संपन्न हो गया. कार्यक्रम के अंतिम चरण में एनडीआरएफ की टीम ने एसएनपीएम प्लस टू स्कूल के छात्रों की उपस्थिति में भूकंप संबंधी परिदृश्य तैयार किया. भूकंप के दौरान सभी हितधारकों द्वारा अपने दायित्वों का प्रदर्शन करते हुए राहत व बचाव अभियान को पूरा करके दिखाया. मॉक अभ्यास के दौरान असैनिक शल्य चिकित्सक सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, सहायक आपदा प्रबंधन पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >