नगर परिषद बैठक में अमर्यादित भाषा के आरोप की होगी जांच, डीएम ने एसडीएम और बीडीओ को सौंपा जिम्मा

Municipal Council Dispute : नगर परिषद की उप मुख्य पार्षद द्वारा अमर्यादित भाषा के प्रयोग की शिकायत पर जिला प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है। जिला पदाधिकारी ने एसडीएम और बीडीओ को संयुक्त जांच का आदेश दिया है।

Municipal Council Dispute : नगर परिषद की उप मुख्य पार्षद मिंकी कुमारी द्वारा दिए गए आवेदन पर जिला प्रशासन ने गंभीर रुख अपनाया है. शिकायत में 29 जुलाई 2026 को आयोजित नगर परिषद की सशक्त स्थायी समिति की बैठक के दौरान कथित रूप से अमर्यादित भाषा का प्रयोग किए जाने का आरोप लगाया गया है. मामले को संज्ञान में लेते हुए जिला प्रशासन ने जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

डीएम ने संयुक्त जांच का दिया आदेश

जिला पदाधिकारी अभिषेक रंजन ने अनुमंडल पदाधिकारी और उदाकिशुनगंज के प्रखंड विकास पदाधिकारी को संयुक्त रूप से मामले की जांच करने का निर्देश दिया है. समाहरणालय मधेपुरा की जिला गोपनीय शाखा से जारी पत्रांक 3824 के अनुसार संबंधित अधिकारियों को आवेदन की मूल प्रति उपलब्ध कराते हुए निष्पक्ष एवं विस्तृत जांच कर जल्द प्रतिवेदन सौंपने को कहा गया है.

आवेदन में लगाए गए हैं गंभीर आरोप

उप मुख्य पार्षद मिंकी कुमारी, जो उप मुख्य पार्षद संघ, बिहार की प्रदेश उपाध्यक्ष भी हैं, ने अपने आवेदन में आरोप लगाया है कि स्थायी समिति की बैठक के दौरान उनके साथ अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया गया. उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है.

रिपोर्ट के आधार पर होगी आगे की कार्रवाई

जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि आवेदन में वर्णित तथ्यों की निष्पक्ष और विस्तृत जांच की जाए, ताकि प्राप्त संयुक्त जांच प्रतिवेदन के आधार पर आगे आवश्यक प्रशासनिक कार्रवाई की जा सके. अधिकारियों से शीघ्र रिपोर्ट उपलब्ध कराने को भी कहा गया है.

जांच रिपोर्ट पर टिकीं सबकी निगाहें

प्रशासन के इस फैसले के बाद उदाकिशुनगंज नगर परिषद में उठे विवाद की निष्पक्ष जांच का रास्ता साफ हो गया है. अब जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों की नजर संयुक्त जांच रिपोर्ट पर टिकी है, जिसके आधार पर प्रशासन आगे की कार्रवाई करेगा.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >