उर्वरक निगरानी समिति की बैठक, उचित मूल्य पर उर्वरक की बिक्री एवं कालाबजारी से संबंधित विषयों पर पर चर्चा

निगरानी समिति के अधिकांश सदस्यों एवं उर्वरक विक्रेताओं की अनुपस्थिति पर नाराजगी जाहिर की.

पुरैनी .

प्रखंड सह अंचल कार्यालय में बुधवार को उर्वरक निगरानी समिति की बैठक आयोजित की गयी. इस दौरान कई आवश्यक बिंदुओं पर विचार विमर्श किया. बुधवार को पुरैनी प्रखंड सह अंचल कार्यालय के सभागार भवन में आयोजित उर्वरक निगरानी समिति की बैठक की अध्यक्षता प्रखंड कृषि पदाधिकारी राजेश कुमार के देख-रेख में प्रखंड प्रमुख रेखा पंडित ने की. बैठक में उर्वरक की आवश्यकता, उपलब्धता, वितरण व्यवस्था, उचित मूल्य पर उर्वरक की बिक्री एवं कालाबजारी से संबंधित विषयों पर चर्चा की गयी. बैठक में मौजूद कई लोगों ने निगरानी समिति के अधिकांश सदस्यों एवं उर्वरक विक्रेताओं की अनुपस्थिति पर नाराजगी जाहिर की. इस दौरान प्रखंड प्रमुख ने बताया कि यह देश कृषि प्रधान देश है और किसान भगवान का ही एक रूप है. इसलिए किसानों को खेती-बड़ी करने में किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो इसका ख्याल रखना हम सभी का कर्तव्य है. उन्होंने उर्वरक एवं बीज विक्रेताओं से आग्रह किया है कि किसानों को किसी भी प्रकार से परेशानी ना होने दें तय कीमत और समय सीमा पर सामान उपलब्ध करवाये.

मौके पर मौजूद 20 सूत्री प्रखंड अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार ने कहा कि प्रत्येक वर्ष ऐसा देखा जाता है कि जब किसानों को उर्वरक 20 या अन्य वस्तुओं की आवश्यकता पड़ती है तो उर्वरक विक्रेताओं के द्वारा समान नहीं होने की बात कही जाती है. इसके लिए दुकानदारों को चाहिये कि वह सीजन से पहले ही अपने पास नियमानुसार खाद बीज सहित अन्य वस्तुओं का सामान स्टॉक कर रख ले ताकि समय पर किसानों को परेशानी ना हो. इस दौरान खाद विक्रेताओं से भी उनकी समस्याओं के बारे में पूछा गया और उन समस्याओं के समाधान पर विचार विमर्श किया. मौके पर प्रमुख प्रतिनिधि दिनेश पंडित, बीस सूत्री कमेटी उपाध्यक्ष रौशन कुशवाहा, सांसद प्रतिनिधि निर्मल ठाकुर, राजेश मोदी, कृषि समन्वयक अवधेश कुमार, विशाल झा, कैलाश सुल्तानिया, मनोज केडिया, नवीन केडिया, टुनटुन यादव, रविंद्र मेहता, तरुण अग्रवाल, गोलू यादव, प्रशांत झा, संजय यादव, मोहन झा, रवि कुमार,गौतम झा, बीटीएम संतोष कुमार पंडित, प्रशिक्षु बीएओ राजेश कुमार राम, किसान सलाहकार सनोज कुमार, वकील शर्मा, जयकुमार ज्योति, राजीव कुमार ठाकुर सहित कई अन्य मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >