भाजपा कार्यकर्ताओं की हुई बैठक

भाजपा कार्यकर्ताओं की हुई बैठक

ग्वालपाड़ा. भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक मंगलवार को हुई. बैठक पूर्व मंडल अध्यक्ष जिला कार्य समिति सदस्य रणविजय कुमार के आवास पर हुई, जिसकी अध्यक्षता भाजपा के प्रखंड अध्यक्ष रेखा रानी साह ने की. बैठक में कमेटी के गठन व पन्ना प्रमुख की नियुक्ति कार्य को पूर्ण करने व प्रधानमंत्री के विकास पर चर्चा की गयी. मौके पर गणेश पोद्दार, उपेंद्र नारायण साह, सुनील सिंह, गजेंद्र यादव, रुद्रानंद पाठक, पूर्व मुखिया भोला साह, शैलेंद्र कुमार सिंह, विपिन कुमार, विद्यानंद मंडल, छोटेलाल कुमार, मिथिलेश झा, राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, डॉ रंजीत कुमार मेहता, दुआ लाल ऋषिदेव, जय नारायण साह, रंजन कुमार, इंद्रदेव कुमार, शिव कुमार सिंह, अमरेंद्र कुमार सिंह संतोष झा आदि ने संबोधन किया. संगठन की मजबूती व अन्य विषयों पर चर्चा की गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >