राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का मनाया शहादत दिवस

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का मनाया शहादत दिवस

आलमनगर. आलमनगर नगर पंचायत के वार्ड 11 में भाकपा ने शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का शहादत दिवस मनाया, जिसकी अध्यक्षता दिगंबर झा व संचालन भाकपा नेता मुकुंद प्रसाद यादव ने किया. लोगों ने महात्मा गांधी के तैलीय चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया. दिगबंर ने कहा कि महात्मा गांधी ने नील की खेती करने वाले किसानों के शोषण के खिलाफ आंदोलन किया. मुकुंद प्रसाद ने कहा कि महात्मा गांधी को संयुक्त राष्ट्रसंघ ने विश्व बापू की उपाधि दी .

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >