नवजात की मौत के मामले में सीएचसी प्रबंधन पर गिरी गाज, दो एएनएम एवं दो ममता कर्मी पर हुई कार्रवाई

चिकित्सा प्रभारी ने तत्काल प्रभाव से दोनों एएनएम का स्थानांतरण कर दिया

मुरलीगंज.

सोमवार को मुरलीगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में प्रसव के दौरान नवजात की मौत के मामले में परिजनों द्वारा अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाए जाने के बाद चिकित्सा पदाधिकारी डॉ संजीव कुमार ने जांच के निर्देश दिये. डॉ कुमार ने बताया कि मामले की जांच के लिए चिकित्सकों की दो सदस्यीय टीम गठित की गई, जिसमें डॉ अलका कुमारी और डॉ राजेश कुमार को शामिल किया. जांच रिपोर्ट में प्रसव के दौरान ड्यूटी पर तैनात दो एएनएम (जयंती कुमारी एवं आशा कुमारी) और दो ममता कर्मी (रीता कुमारी एवं कंचन कुमारी) की लापरवाही सामने आयी. बताया गया कि सभी प्रसव के समय ड्यूटी से गायब थी. चिकित्सा प्रभारी ने तत्काल प्रभाव से दोनों एएनएम का स्थानांतरण कर दिया और दोनों ममता कर्मियों को भी कार्यमुक्त करते हुए अन्यत्र भेज दिया. गौरतलब है कि रजनी गोठ वार्ड संख्या-11 निवासी राहुल कुमार ने अपनी गर्भवती पत्नी दुर्गा कुमारी को सोमवार तड़के करीब तीन बजे सीएचसी मुरलीगंज में भर्ती कराया था. दोपहर लगभग 12:40 बजे प्रसव के दौरान पुत्र का जन्म हुआ, लेकिन कुछ देर बाद नवजात की मौत हो गयी. राहुल कुमार का आरोप है कि जन्म के बाद बच्चा स्वस्थ था, लेकिन प्रसव के समय न तो कोई डॉक्टर मौजूद था और न ही कोई स्वास्थ्यकर्मी. उनकी पत्नी पीड़ा से कराहती रही, पर कोई देखने नहीं आया. अगर समय पर चिकित्सकीय देख-रेख होती, तो बच्चे की जान बचाई जा सकती थी. उन्होंने सीएचसी प्रभारी को लिखित शिकायत देकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >