लोगों को मानव को मिले कानूनी अधिकार के बारे में करें जागरूक – सचिव

लोगों को मानव को मिले कानूनी अधिकार के बारे में करें जागरूक – सचिव

उदाकिशुनगंज/ग्वालपाड़ा .

अनुमंडल व्यवहार न्यायालय के सभागार में बुधवार को अनुमंडल विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सुनील कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस पर जागरूकता को लेकर बैठक की.

बैठक में मुंसिफ मजिस्ट्रेट दिनेशमणि त्रिपाठी, जज इंचार्ज सह प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट सूरज कुमार चौधरी, प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट रतन कुमार पासवान उपस्थित थे. सचिव ने बताया कि अधिक से अधिक लोगों को मानवाधिकार से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बैठक आयोजित की गयी है. सचिव ने बैठक में उपस्थित लोगों को मानव को मिले कानूनी अधिकार के बारे में जागरूक किया गया.

उन्होंने कहा कि आप खुद जागरूक रहें एवं अपने संपर्क में आने वाले को को जागरूक करना आपका दायित्व बनता है. सचिव ने बताया कि कानून की नजर में सभी मानव एक समान होता है. गरिमामयी जीवन जीने का अधिकार है. अगर उसमें अगर कोई हनन करें तो उसको ध्यान में रखना है. न आप के अधिकार का हनन हो और न आप किसी के अधिकार का हनन करें. अ

उपस्थित लोगों को मुंसिफ मजिस्ट्रेट दिनेशमणि त्रिपाठी, जज इंचार्ज सह प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट सूरज कुमार चौधरी, प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट रतन कुमार पासवान ने भी उनके अधिकार के बारे में जानकारी दी. मौके पर अधिवक्ता अमरेंद्र कुमार पाठक, नाजिर संतोष ठाकुर, कार्यालय सहायक पन्नालाल पासवान, दीपक कुमार, सिस्टम मैनेजर अंकित कुमार, अभिषेक कुमार, सौरभ कुमार, धर्मचंद कुमार, बबलू कुमार, राहुल कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >