बिहारीगंज को पराजित कर मदरौनी ने ट्राॅफी पर जमाया कब्जा

उदाकिशुनगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत नयानगर के एसडीसीसी के मैदान में टी-20 टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला बिहारीगंज और मदरौनी के बीच खेला गया.

नयानगर. उदाकिशुनगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत नयानगर के एसडीसीसी के मैदान में टी-20 टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला बिहारीगंज और मदरौनी के बीच खेला गया. इसमें मदरौनी की टीम विजेता बनी. बिहारीगंज की टीम ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए लगभग 19.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 189 रन बनाये. बिहारीगंज टीम के अफजल एके 47 ने 29 बॉल पर 93 रन बनाये. जवाब में उतरी मदरौनी टीम ने 19.3 ओवर में आठ विकेट खोकर शानदार मैच जीत कर ट्राॅफी अपने नाम कर लिया. मैन ऑफ द मैच का अवार्ड विजेता टीम के रेहान सेकेंड और मैन ऑफ द सिरीज बिहारीगंज के अफजल एके 47 को दिया गया. वहीं विजेता टीम व उप विजेता टीम को मुख्य अतिथि लोजपा आर के पूर्व प्रत्याशी चंदन कुमार सिंह, ओम ट्रेडर्स सोनामुखी के रवि जायसवाल, हिंदुस्तान उर्वरक व रसायन के रवि प्रकाश ने संयुक्त रूप से चमचमाती ट्राॅफी प्रदान किया. वही इस टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबला में निर्णायक की भूमिका आकाश व रोशन ने निभाया. विभूषण कुमार व सत्यम स्कोर्रर की भूमिका में, उद्घोषक के रूप में इंडियन इब्राहिम व पिकेश सिंह ने लोगों का भरपूर मनोरंजन किया. वही थर्ड अंपायर के रूप में सतेंद्र कुमार, प्रशांत सिंह व गोपाल सिंह ने निभाया. वहीं लोजपा आरके पूर्व प्रत्याशी चंदन कुमार सिंह ने कहा कि खेल से टीम की भावना विकसित होती है. खिलाड़ी अपने प्रतिभा को निखारते है. खिलाड़ियों को हौसला बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास करते रहेंगे. क्रिकेट खेल में हमेशा संघर्ष करने की सीख मिलती है. क्रिकेट हार जीत की परवाह किये बगैर खेलना चाहिये. उन्होंने आगे कहा कि खेल में हार जीत कोई मायने नहीं रखती है, बल्कि हारने वाले को भविष्य में जीतने की प्रेरणा मिलती है. आप लोग इमानदारी पूर्वक खेलें और अपने गांव, पंचायत और जिलें का नाम रौशन करें. मौके पर कमेटी के सदस्य शौरव, प्रिंस, नवनीत, मोनू, दीपक सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >