सोशल मीडिया शिकायतों पर होगी तुरंत कार्रवाई, SP ने ERSS शाखा की कार्यप्रणाली की समीक्षा की

Madhepura Police: मधेपुरा पुलिस अब सोशल मीडिया और ERSS पर आने वाली शिकायतों को गंभीरता से लेगी. SP संदीप सिंह ने निर्देश दिया है कि आम लोगों को त्वरित और बेहतर पुलिस सेवा मिले. जानें इस नई पहल के बारे में.

Madhepura Police: मधेपुरा के पुलिस अधीक्षक संदीप सिंह ने शनिवार को जिला पुलिस के सोशल मीडिया सेल और ERSS (Emergency Response Support System) शाखा की कार्यप्रणाली की समीक्षा की. बैठक में दोनों शाखाओं के कामकाज, शिकायतों के निष्पादन और आम लोगों को त्वरित एवं बेहतर पुलिस सेवा उपलब्ध कराने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई. एसपी ने अधिकारियों को सोशल मीडिया पर मिलने वाली शिकायतों और इमरजेंसी कॉल पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

सोशल मीडिया शिकायतों पर रहेगा विशेष फोकस

समीक्षा बैठक के दौरान एसपी संदीप सिंह ने कहा कि सोशल मीडिया अब लोगों की शिकायत दर्ज कराने का एक महत्वपूर्ण माध्यम बन चुका है. ऐसे में फेसबुक, एक्स, इंस्टाग्राम या अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से प्राप्त शिकायतों और सूचनाओं पर बिना देरी कार्रवाई की जाए, ताकि लोगों का पुलिस पर विश्वास और मजबूत हो.

ERSS कॉल पर समयबद्ध पुलिस रिस्पांस के निर्देश

बैठक में ERSS (Emergency Response Support System) के जरिए आने वाली आपातकालीन कॉल की भी समीक्षा की गई. एसपी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक इमरजेंसी कॉल पर निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रभावी पुलिस रिस्पांस सुनिश्चित किया जाए. उन्होंने कहा कि आपात स्थिति में समय पर पुलिस सहायता उपलब्ध कराना सबसे बड़ी प्राथमिकता है.

Madhepura Police: बेहतर पुलिस सेवा पर दिया जोर

एसपी ने कहा कि आम लोगों को गुणवत्तापूर्ण, संवेदनशील और समयबद्ध पुलिस सेवा उपलब्ध कराना जिला पुलिस का प्रमुख उद्देश्य है. इसके लिए सभी पुलिस पदाधिकारी और कर्मी पूरी जिम्मेदारी, पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें.

कार्यप्रणाली में सुधार के दिए निर्देश

समीक्षा के दौरान सोशल मीडिया सेल और ERSS शाखा के कार्यों की गुणवत्ता, शिकायतों के निष्पादन और सेवा प्रणाली को और प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए. एसपी ने कहा कि आधुनिक तकनीक का बेहतर उपयोग कर पुलिसिंग को अधिक जवाबदेह और जनहितैषी बनाया जाएगा.

Also Read: भागलपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगा गंगाजल: 15 करोड़ की लागत से बिछेगी पाइपलाइन, अगले महीने होगा काम

Also Read: बिहार के इन 17 जिलों में आज गरज-चमक के साथ होगी भारी बारिश, IMD ने जारी किया डबल अलर्ट


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >