शंकरपुर में सड़क ध्वस्त, गोढ़ियारी घाट पुल के पास आवागमन ठप

सड़क के ध्वस्त होने से स्थानीय लोगों में प्रशासन के प्रति नाराजगी है. ग्रामीणों का कहना है कि यह मुख्य मार्ग होने के बावजूद इसकी समय पर मरम्मत नहीं की गई, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई है.

मधेपुरा के शंकरपुर से निरंजन कुमार की रिपोर्ट:

मधेपुरा: प्रखंड क्षेत्र की मोरा कबियाही पंचायत में आवागमन को लेकर गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है. मोरा रामनगर से नया गांव की ओर जाने वाली मुख्य सड़क कजरा नदी के गोढ़ियारी घाट स्थित पुल के समीप पूरी तरह ध्वस्त हो गई है. सड़क का बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण इस मार्ग से वाहनों का परिचालन पूरी तरह ठप हो गया है.

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार यह मार्ग मोरा रामनगर और नया गांव होते हुए एनएच को जोड़ने वाला एक महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है. पुल के समीप सड़क टूट जाने से दैनिक आवागमन करने वाले राहगीरों, किसानों और स्कूली बच्चों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है. लोग जान जोखिम में डालकर किसी तरह इस जर्जर मार्ग से गुजरने को मजबूर हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका लगातार बनी हुई है.

सड़क के ध्वस्त होने से स्थानीय लोगों में प्रशासन के प्रति नाराजगी है. ग्रामीणों का कहना है कि यह मुख्य मार्ग होने के बावजूद इसकी समय पर मरम्मत नहीं की गई, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई है.

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि गोढ़ियारी घाट पुल के समीप ध्वस्त सड़क का तत्काल स्थलीय निरीक्षण कराया जाए और जल्द से जल्द मरम्मत कार्य शुरू कर आवागमन को बहाल किया जाए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। अपने समाचार पोर्टल पर कार्य करते हुए उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल कंटेंट निर्माण में अनुभव हासिल किया। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >