बिहार में महिला मुखिया की दूसरी शादी से उग्र हुए ग्रामीण, पति ने कहा- चुनाव जीतकर छोड‍़ दिया

Madhepura News: मधेपुरा जिला के बिहारीगंज प्रखंड की शेखपुरा पंचायत की मुखिया सुनिता देवी ने 30 अगस्त को उदाकिशुनगंज शिवमंदिर में नवीन मेहता से शादी कर ली. इस शादी से नाराज मुखिया के पति संजय साह ने कहा कि मैंने उसे मुखिया बनाया और वो छोड़कर चली गई. मेरे दो बेटे हैं उन्हें कौन देखेगा.

Madhepura News: मधेपुरा जिला के बिहारीगंज प्रखंड की शेखपुरा पंचायत की मुखिया सुनिता देवी ने 30 अगस्त को उदाकिशुनगंज शिवमंदिर में नवीन मेहता से शादी कर ली. जानकारी के अनुसार शेखपुरा मुखिया सुनीता देवी की शादी संजय साह से कोर्ट मैरिज हुआ था. जिसके बाद इनके दो पुत्र हुए. संजय साह के साथ रहकर सुनीता देवी ने मुखिया का चुनाव जीता.

इस शादी से नाराज मुखिया के पति संजय साह ने कहा कि मैंने उसे मुखिया बनाया और वो छोड़कर चली गई. मेरे दो बेटे हैं उन्हें कौन देखेगा. अब मैं भी सुनीता के साथ नहीं रह सकता.

पति को छोड़ नवीन मेहता से रचाई शादी

मुखिया सुनीता देवी का पांच महीने से नवीन मेहता से ताल मेल बढ़ गया, लेकिन दो साल से दोनों के बीच अफेयर चल रहा था. बताया जा रहा है कि मुखिया सुनीता देवी की 11 सालों में यह तीसरी शादी है. मुखिया की यह शादी आम लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है.

Also Read: भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह आज कोर्ट में करेंगे सरेंडर, आचार संहिता उल्लंघन मामले में दर्ज हैं 6 केस

इस शादी का विरोध कर रहे ग्रामीण, थानाध्यक्ष ने लोगों को समझाया

वहीं परिजन एवं आमलोग उग्र होकर नवीन मेहता के घर को घेर लिए. ग्रामीण भी इस शादी का विरोध कर रहे थे. ग्रामीणों का कहना था कि हमलोगों को ऐसी मुखिया नहीं चाहिए. इसे पद से हटा देनी चाहिए.

सूचना मिलने पर अंचलाधिकारियों अविनाश कुमार व थानाध्यक्ष आमित रंजन लोगों को समझा-बुझाकर किसी ढंग से नवीन मेहता को उनके घर से थाना लाया गया. मुखिया सुनीता देवी अभी नवीन मेहता के घर पर है. थानाध्यक्ष, सीओ के पहल के बाद नवीन को थाना लाया गया. पहले पति के साथ छोड़ने का लोग विरोध कर रहा था.

Russia Ukraine War के बीच बिहार में यूक्रेनी सॉफ्टवेयर के मदद से हो रहा था खेला, दो शातिर गिरफ्तार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >