23 मई को ग्वालपाड़ा प्रखंड में बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति

Madhepura news: बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि मेंटेनेंस कार्य के दौरान सहयोग बनाए रखें. कार्य पूरा होने के बाद विद्युत आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी.

मेंटेनेंस और पेड़ कटाई कार्य के कारण शनिवार को बाधित रहेगी बिजली.

Madhepura news: ग्वालपाड़ा से प्रतिनिधि की रिपोर्ट:


ग्वालपाड़ा प्रखंड क्षेत्र में शनिवार 23 मई को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी. बिजली विभाग द्वारा मेंटेनेंस कार्य और पेड़ों की कटाई-छंटाई को लेकर यह निर्णय लिया गया है.

इस संबंध में जानकारी देते हुए जेई निलेश कुमार ने बताया कि ग्वालपाड़ा फीडर क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए आवश्यक मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा. इसके साथ ही तेज हवा, आंधी और तूफान के दौरान बिजली तारों पर पेड़ गिरने की समस्या को देखते हुए पेड़ों की कटाई-छंटाई भी कराई जाएगी.

उन्होंने बताया कि कई बार खराब मौसम के कारण पेड़ बिजली तारों पर गिर जाते हैं, जिससे विद्युत आपूर्ति बाधित हो जाती है. ऐसे में भविष्य में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है.

बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि मेंटेनेंस कार्य के दौरान सहयोग बनाए रखें. कार्य पूरा होने के बाद विद्युत आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >