मंगलवार की सुबह मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब, भक्तिमय माहौल में हुई पूजा-अर्चना

जिले के प्रसिद्ध सिंहेश्वर नाथ मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं. भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर विधिपूर्वक पूजा-अर्चना की. मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजता रहा.

मधेपुरा से कुमार आशीष की रिपोर्ट:

मंगलवार की सुबह जिले के प्रमुख मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. सुबह होते ही भक्त मंदिरों में पहुंचने लगे और भगवान के दर्शन कर पूजा-अर्चना की. श्रद्धालुओं ने अपने परिवार की सुख-समृद्धि, शांति और मंगलकामना के लिए विधिवत पूजा की.

जिले के प्रसिद्ध सिंहेश्वर नाथ मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं. भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर विधिपूर्वक पूजा-अर्चना की. मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजता रहा.

वहीं, दुर्गा चौक स्थित दुर्गा मंदिर में भी श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के दर्शन कर पूजा की. मंदिर में सुबह से ही भक्तों का आना-जाना लगा रहा.

इसके अलावा स्टेट बैंक रोड स्थित हनुमान मंदिर में भक्तों ने बजरंगबली की पूजा-अर्चना कर मंगलकामना की. मंदिरों में बज रहे भक्ति गीत, घंटियों की मधुर ध्वनि और श्रद्धालुओं की भीड़ से पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा.

श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मंदिर प्रबंधन की ओर से आवश्यक व्यवस्थाएं की गयी थीं. सुबह से लेकर देर तक श्रद्धालु मंदिरों में पहुंचकर दर्शन और पूजा-अर्चना करते रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। अपने समाचार पोर्टल पर कार्य करते हुए उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल कंटेंट निर्माण में अनुभव हासिल किया। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >