मधेपुरा में 40 लीटर महुआ शराब के साथ दो युवक गिरफ्तार, टेंपो भी जब्त

Madhepura Liquor Raid: बिहार में शराबबंदी कानून के बीच अरार थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. मधेपुरा में वाहन जांच अभियान के दौरान पुलिस ने 40 लीटर देसी महुआ शराब के साथ दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया.

Madhepura Liquor Raid: ग्वालपाड़ा मधेपुरा से हीरानंद झा की रिपोर्ट. अरार थाना पुलिस ने शुक्रवार की संध्या गश्ती के दौरान शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने डेफरा नहर के समीप वाहन जांच के दौरान 40 लीटर देसी महुआ चुलाई शराब बरामद की. मामले में इस्तेमाल टेंपो को भी जब्त कर दोनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

गुप्त सूचना के बाद शुरू हुई जांच

जानकारी देते हुए धीरज कुमार ने बताया कि संध्या गश्ती के दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ग्वालपाड़ा की ओर से एक टेंपो में शराब की खेप लेकर दो युवक आ रहे हैं. सूचना मिलते ही डेफरा नहर के समीप सघन वाहन जांच अभियान शुरू किया गया.

पुलिस को देखकर भागने लगे आरोपी

जांच के दौरान ग्वालपाड़ा की ओर से आ रही एक टेंपो पुलिस बल को देखकर अचानक मुड़कर भागने लगी. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए वाहन को रोक लिया. पूछताछ में एक युवक ने अपना नाम प्रिंस कुमार और दूसरे ने लव कुमार बताया. दोनों सरौनी कला के निवासी हैं.

वाहन की तलाशी में मिली शराब

पुलिस द्वारा वाहन की तलाशी लेने पर एक प्लास्टिक बोरी से 40 लीटर देसी महुआ चुलाई शराब बरामद हुई. इसके बाद पुलिस ने मौके पर ही शराब, टेंपो और दोनों आरोपितों को कब्जे में लेकर थाना पहुंचाया. कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया.

उत्पाद अधिनियम के तहत दर्ज हुई प्राथमिकी

मामले को लेकर ज्ञानेंद्र अमरेंद्र कुमार ने बताया कि दोनों आरोपितों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शराब तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है.

शराब तस्करों पर पुलिस की सख्ती जारी

अरार थाना पुलिस का कहना है कि शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने के लिए लगातार वाहन जांच और छापेमारी अभियान चलाये जा रहे हैं. पुलिस ने लोगों से भी अवैध शराब कारोबार की सूचना देने की अपील की है.

Also Read: आज पूरे बिहार में आंधी-बारिश की चेतावनी, जानिए कब तक मॉनसून की होगी एंट्री

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pratyush Prashant

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >