Madhepura: ग्वालपाड़ा बाजार से अपहृत नाबालिग लड़की बरामद, पुलिस दबाव में छोड़कर फरार हुए आरोपी

जानकारी के अनुसार 9 मई को नाबालिग बाजार गई थी, लेकिन देर शाम तक घर वापस नहीं लौटी. काफी खोजबीन के बाद परिजनों ने गांव के ही कुछ लोगों पर अपहरण का आरोप लगाया. इसके बाद लड़की की मां द्वारा ग्वालपाड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई.

ग्वालपाड़ा (मधेपुरा)से प्रतिनिधि की रिपोर्ट:

मधेपुरा: 14 मई, ग्वालपाड़ा थाना क्षेत्र से अपहृत एक नाबालिग लड़की को गुरुवार सुबह पुलिस ने ग्वालपाड़ा बाजार से बरामद कर लिया. मामले में पुलिस लगातार छापेमारी अभियान चला रही थी.

जानकारी के अनुसार 9 मई को नाबालिग बाजार गई थी, लेकिन देर शाम तक घर वापस नहीं लौटी. काफी खोजबीन के बाद परिजनों ने गांव के ही कुछ लोगों पर अपहरण का आरोप लगाया. इसके बाद लड़की की मां द्वारा ग्वालपाड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई.

मामला दर्ज होते ही पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी शुरू कर दी. बताया जा रहा है कि पुलिस दबाव बढ़ने पर आरोपी गुरुवार सुबह नाबालिग को ग्वालपाड़ा बाजार में छोड़कर फरार हो गए.

केस के अनुसंधानकर्ता ब्रजेश कुमार को सूचना मिली कि एक नाबालिग लड़की बाजार क्षेत्र में घूम रही है. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और नाबालिग को सुरक्षित बरामद कर लिया.

प्रभारी थानाध्यक्ष उपेंद्र कुमार ने बताया कि बरामद नाबालिग को मेडिकल जांच के लिए मधेपुरा भेजा गया है. मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >