मधेपुरा ने सुपौल को हराकर कप पर जमाया कब्जा

मधेपुरा ने सुपौल को हराकर कप पर जमाया कब्जा

उदाकिशुनगंज . उदाकिशुनगंज प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय मधुवन के मैदान में आयोजित मधुवन प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में मधेपुरा की टीम ने सुपौल को हराकर खिताब अपने नाम कर लिया. फाइनल मुकाबले में मधेपुरा टीम के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए सुपौल की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में सभी विकेट खोकर 165 रन बनाया. लक्ष्य का पीछा करने उतरी मधेपुरा की टीम ने तीन विकेट से मैच जीत लिया. विजेता टीम को मुखिया पूजा कुमारी व मुखिया प्रतिनिधि प्रीतम मंडल ने 21 हजार रुपये नकद व ट्रॉफी दिया. वहीं उपविजेता सुपौल टीम को समाजसेवी दुर्गानंद यादव एवं नीतीश राणा ने 11 हजार रुपये नकद और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया. मौके पर मुखिया पूजा कुमारी ने कहा कि खेलकूद से युवाओं में अनुशासन, आपसी भाईचारा और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है. फाइनल मैच में राजीव रंजन और दुर्गा कुमार ने निर्णायक की भूमिका निभायी. स्कोरर के रूप में निर्मल कुमार तथा उद्घोषक के रूप में राजू स्टार और अजीत सिंह ने दर्शकों का मनोरंजन किया. टूर्नामेंट में मैन ऑफ द सीरीज का खिताब मधेपुरा के सिंकू कुमार को दिया गया. टूर्नामेंट को सफल बनाने में आयोजन समिति के अध्यक्ष सौरभ कुमार, समाजसेवी प्रभाष कुमार पिंटू, बबलू पंडित, कुमार केशरी, मुन्ना पंडित, उपमुखिया कुमोद कुमार मेहता, अरुण कुमार का सराहनीय योगदान रहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >